फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस पर कार्रवाई न हुई तो अनशन

Sat, 23 May 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंद्रह दिन के अंदर अगर डीआईओएस पर कार्रवाई कर उन्हें जिले से नहीं हटाया गया तो प्रदेश भर के संगठन के लोग पटेल तिराहे पर अनशन करेंगे। ये बातें उप्र माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश बागी ने पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन


जिविनि प्रेम प्रकाश मौर्य के खिलाफ 14 मई से डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों का धरना चल रहा था। शनिवार को वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश बागी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हमारा आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और अहिंसात्मक रहा। जिसकी सूचना भी जिला प्रशासन और शासन को दी थी। इसके बावजूद धरने में शामिल प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

यह प्रशासन के तानाशाही रवैये का प्रतीक है। अगर प्रशासन के अंदर थोड़ी भी नैतिकता होती तो डीआईओएस के खिलाफ जांच कमेटी बनाकर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाती। संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में धरने को अब स्थगित कर दिया गया है। धरना स्थल पर पुलिस द्वारा संगठन का सामान फिंकवाया गया। आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष के बैग में रखे लगभग पांच हजार रुपये और धरना कार्यवाही रजिस्टर एवं अन्य जरूरी दस्तावेज पुलिस कर्मियों ने लूट लिए।
विज्ञापन


पुलिस ने एक पदाधिकारी उदयराज यादव को इतना ज्यादा उत्पीड़ित किया कि उनकी तबीयत खराब हो गई। धरना स्थल में मौजूद शिक्षिकाओं से अभद्र व्यवहार किया गया। बताया कि इस संबंध में विधिक कार्रवाई की जाएगी। मंडल अध्यक्ष जेपी मिश्रा ने डीआईओएस पर गंभीर आरोप लगाए। उप्र प्रधानाचार्य परिषद के संयुक्त सचिव और सीआईसी के प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि आंदोलन थमने वाला नहीं। मानवाधिकार कार्यकर्ता अतुल तिवारी ने कहा कि मृतक मंटू देवी की आत्मा की शांति के लिए वह संघर्ष करेंगे।

पुतला फूंकने के बाद क्या बचा!
डीआईओएस प्रेम प्रकाश मौर्य ने कहा कि जब शिक्षकों ने मेरा पुतला फूंक दिया तो और क्या बचा। शिक्षक अपनी गरिमा को भूल गए हैं। आंदोलन में मेरे कार्यालय के कुछ लोगों की सहभागिता रही और तभी यह सब हुआ। बोले, मैं दबने वाला नहीं, नियमत: काम किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें