फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में आरोपी न पकड़े गए तो आंदोलन

Sat, 06 Jun 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैरी कटनासा स्थित मोबाइल टावर के  सुरक्षा ठेकेदार इंदू की हत्या के मामले में अब तक कोई खुलासा न होने पर व्यापारियों ने एएसपी को ज्ञापन दिया है। उन्होंने पंद्रह दिन में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर धरना प्रदर्शन और बाजार बंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


14 मई को कैरी कटनासा थाना रैपुरा अंतर्गत टावर के सुरक्षा ठेकेदार विपिन कुमार सिंह उर्फ इंदू की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का दावा तो किया लेकिन अभी भी उसके हाथ खाली हैं। इससे व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है। शनिवार को राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष श्याम गुप्ता की अगुवाई में व्यापारी एएसपी आरडी चौरसिया से मिले।

व्यापारियों ने कहा कि अभी तक पुलिस यह पता नहीं लगा सकी है कि इंदू की हत्या किसने की। एसओ सिर्फ मामले को टरका रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि अगर पंद्रह दिन के अंदर मामले का खुलासा न किया गया तो राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन की अगुवाई में जिले में व्यापारी धरना प्रदर्शन और बाजार बंदी करेंगे।
विज्ञापन


 एएसपी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द इस मामले में खुलासा किया जाएगा। इस मौके पर ललित जायसवाल, रविराज गुप्ता, धीरू गुप्ता, नारायन गुप्ता, हरीगोपाल केशरवानी, शेषू जायसवाल, राकेश मोदनवाल, सुनील जायसवाल, पप्पू केशरवानी, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें