फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कई साल से लगा रहे चक्कर फिर भी शिकायतें नहीं निपटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। तहसीलों में आयोजित समाधान दिवसों में जनता को सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। कई बार चक्कर काटने के बाद भी शिकायतों का निपटारा नहीं होता है। शिकायती पत्र लेने के बाद आश्वासन देकर फरियादियों को टरका देते हैं।
सोमवार को सदर तहसील में एडीएम उमेशचंद्र निगम की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। फरियादियों से शालीनता से बातचीत की गई और शिकायत के निपटारे का आश्वासन दिया गया। अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष मोबाइल पर खेलते रहे। जो कैमरे में कैद हो गए। तरौंहा के जीवनलाल ने बताया कि मेरी एक बीघा जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने 20 साल पहले कब्जा कर लिया था। लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक निदान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के खोह निवासी स्वामीनाथ मिश्रा ने बताया कि मरजादपुर में जमीन पर नींव भरा रहा था। गांव एक महिला ने अपनी जमीन बताकर काम रुकवा दिया। मजदूरो को भगा दिया। काम करने नहीं दे रही है। भरतकूप के अकबरपुर के राजकुमार ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किनारे पेट्रोल पंप के पास अशोक कुमार गुप्ता के घर से मुन्ना विश्वकर्मा के घर तक बांदा रोड पर नाला न होने से घरों का पानी बाहर नहीं निकल पाता है। बारिश का पानी भी घरों में ही घुस जाता है। जनप्रतिनिधि से डीएम तक शिकायत कर चुका हूं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को अधिकारियों ने कहा कि शिकायत प्रधान और बीडीओ से करने पर ही समाधान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें