फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: किसान को मारी गोली, रेफर

विज्ञापन
 अस्पताल में किसान को गोली लगने के बाद घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। सरधुआ थाना क्षेत्र के अर्की मोड़ के पास शराब की दुकान के पीछे किसान को दो युवकों ने गोली मार दी। गोली किसान के गर्दन में लगी। किसान को सीएचसी से प्रयागराज रेफर किया गया है। सीओ व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश की जा रही है। चर्चा है कि शराब पीने के दौरान विवाद में गोली चली है। सरधुआ निवासी अजय सिंह उर्फ बच्चा (34) ने बताया कि सोमवार की देर शाम को वह बाइक से अर्की मोड़ की ओर गया था। शराब की दुकान के पीछे पहुंचा तो दो युवक आये और गाली देने लगे। विरोध किया तो एक ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली उसके गर्दन पर लगी और वह वहीं गिर गया। दोनों आरोपी भाग निकले। आस पास के लोगों ने आकर उसे अस्पताल पहुंचाया। सीओ जयकरण सिंह व थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अजय के गर्दन में गोली फंसी है। उसे प्रयागराज रेफर किया गया है। घायल के अनुसार वह शौच क्रिया के लिए गया था। उसकी बाइक घटना स्थल से कुछ दूर खड़ी मिली है। इसी बीच उसे अज्ञात युवक ने गोली मार दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि मामले में सभी पक्षों से जानकारी की जा रही है। शराब की दुकान से सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें