फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर किया घायल

Tue, 28 May 2024 09:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। थाना अंतर्गत सगरवारा गांव में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के लिए परिजनों ने पहाड़ी सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। उसकी हालत अधिक खराब होने पर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन



सगवारा गांव में सोमवार की रात्रि को पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिसमें पति रामदास ने पत्नी राजकुमारी पर कुल्हाड़ी से कई वार कर घायल कर दिया । राजकुमारी को उसके पुत्र धीरेंद्र ने इलाज के पहाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसको प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है। महिला की हालत चिंता जनक बतायी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर घटना स्थल में पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है। लेकिन अभी तक किसी ने इस मामले में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें