फोटो-22सीकेटीपी 16 द्वारिका प्रसाद फाइल फोटो।
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के गढ़ी कला गांव में शनिवार की शाम को एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी हुई तो युवक की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है।
गढ़ी कलां निवासी प्रभुदयाल ने बताया कि वह पत्नी रानी बिट्टी के साथ अपनी बहन पहाड़ी के भरकोर्रा गांव जा रहे थे। घर पर बेटा द्वारिका प्रसाद (22) और बहू पूजा देवी थी। कुछ दूर पहुंचने पर जानकारी मिली कि बेटे ने घर में ही साड़ी से फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली है। रास्ते से लौट कर घर पहुंचे तो बेटे द्वारिका की मौत हो चुकी थी। बताया कि बेटा व बहू में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ है, इसकी जानकारी नहीं है। बेटा की डेढ़ साल पहले कौशांबी जिले के मंझनपुर के मीरापुर गांव में हुई थी। थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि परिजनों ने फंदा लगाने से मौत की जानकारी दी है। घटना का मुख्य कारण नहीं बताया है। जांच की जा रही है।
फोटो-22सीकेटीपी 16 द्वारिका प्रसाद फाइल फोटो।