फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर टूटी एचटी लाइन, दो मवेशियाें की मौत

Tue, 11 Aug 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
खोंपा गांव में तीन लोगों की जान लेने के बाद मंगलवार को लमियारी गांव में बिना सपोर्ट वायर और जाल के लगी जर्जर एचटी लाइन ने कहर बरपाया। यहां तार टूटने से दो मवेशियाें की मौत हो गई। जबकि पशुओं को चारा देने गई महिला भी गंभीर रूप से झुलस गई। एक जानवर मरणासन्न है। घटना के बाद अधिकारी घटनास्थल पर गए और पीड़िता को मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


राजापुर थाना क्षेत्र के खोंपा गांव में रविवार रात हाईटेंशन तार गिरने से दो भाइयों और एक मासूम की मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह यहीं के लमियारी गांव में सुबह लगभग सात बजे हाईटेंशन तार टूटकर गिरी, जिससे घर के बाहर बंधे फुलवा देवी पत्नी दिवलिहा यादव के बैल की मौत हो गई। उसे चारा दे रही फुलवा भी झुलस गई। उसकी एक भैंस मरणासन्न है। पास में ही पड़ोसी देशराज यादव की भैंस भी करंट की चपेट में आकर मर गई। एसडीएम सीपी उपाध्याय और अन्य ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्हाेंने पीड़ितों का सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें