फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाढ़ से मकान क्षतिग्रस्त, मुआवजे की मांग

Mon, 02 Nov 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। तहसील राजापुर के कलवारा बुजुर्ग मजरा लहरा में बाढ़ से बड़ी संख्या में कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे, लेकिन मुआवजा न मिलने से ग्रामीण नाराज हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और आवास दिलाने की मांग की है। पीड़ित प्रकाश ने दी तहरीर में बताया कि मंदाकिनी में आई बाढ़ से उसका कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। वह पन्नी डालकर परिवार के साथ गुजर-बसर कर रहा है। इसी तरह अन्य कई ग्रामीणों के भी कच्चे घर गिर गए हैं। लेखपाल ने फाइलों को दबा दिया है। इससे अभी तक मुआवजा नहीं मिला है।
एसडीएम प्रदीप कुमार ने राजापुर एसडीएम को फिर से सर्वे कराने के लिए कहा है। इस मौके पर भग्गू, विन्नू देवी, राजाबाई, रेशमा, उर्मिला, सुनीता, रामकरन सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें