फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो भाइयों की गृहस्थी राख

Sun, 29 May 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
विज्ञापन
बची गृहस्थी सहेजती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंद्रामारा के गदाखान पुरवा में शनिवार दोपहर आग लगने से दो भाइयों की गृहस्थी पूरी तरह राख हो गई। हादसे में लगभग एक लाख की संपत्ति जली है।
विज्ञापन


 गदाखान पुरवा में दोपहर के समय अमुख सिंह पुत्र रामलखन के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है। घटना के समय घर में कोई सदस्य न होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी।
विज्ञापन


आग की लपटे देखकर ग्रामीणों ने अमुख को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच आग की लपटें पड़ोस में रहने वाले उसके भाई विनोद सिंह के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। लगभग एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड टीम पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। प्रधान चंद्रशेखर शुक्ला और लेखपाल लवलेश सिंह ने बताया कि आग से लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें