फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: घर में आग लगने से घर व गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। थाना क्षेत्र के कंधवनिया गांव में एक किसान के घर में शुक्रवार की दोपहर को आग लग गई। इससे घर सहित गृहस्थी व 50 हजार रुपये जल गए। परिवार वालों ने किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन

कंधवनिया निवासी गोविंद प्रसाद वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान पीछे वाले कमरे में आग लग गई। धुआं कमरे से निकला तो इसकी जानकारी हुई। घर के अंदर से किसी तरह से बाहर आए। आग लगने से पूरी तरह से घर जल गया। घर में रखी गृहस्थी, अनाज सहित सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये जल गए। दमकल टीम की सहायता से आग पर काबू पाया गया।
परिजनों के अनुसार आग लगने के कारण की सही जानकारी नहीं हो सकी है। मौके पर नायब तहसीलदार शिवानंद पांडेय, राजस्व निरीक्षक कैलाश शुक्ला, लेखपाल शारदा संगम भी पीड़ित किसान से मिल मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें