चित्रकूट। सरैंया चौकी अंतर्गत मुस्लिम पुरवा की एक महिला शनिवार की शाम को प्रसाव के लिए भर्ती होने आई। जब प्रसव कक्ष के अंदर पहुंची तो हालत अधिक खराब होने पर कर्मचारियों ने दूसरे अस्पताल में प्रसव कराने के लिए कह दिया। परिजन महिला को दूसरे अस्पताल में ले जाने लगे। इसी बीच अस्पताल गेट के पास महिला का प्रसव हो गया और उसने मृत बच्चा जना। जानकारी होने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जिले के रसिन गांव की निवासी हसीना खातून पुत्र अजीम अली की रविवार की शाम 6 बजे प्रसव के लिए आई। जब प्रसव कक्ष पहुंची तो वहां के कुछ कर्मचारियों ने कहा कि हालत अधिक खराब है, इसलिए इसे दूसरे अस्पताल ले जाए। महिला अपने परिजनों के साथ वापस जाने लगी और प्रसव हो गया। यह जानकारी महिला की सास रुखसानो ने दी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आरके गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। वहीं पीड़ित परिजनों का कहना है कि स्टाफ की लापरवाही की शिकायत सीएमओ से की है। (संवाद)