फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर एंबुलेंस से टकराई कार दो चचेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के मऊ थानांतर्गत लालता रोड तिराहे के पास एक तेज रफ्तार एंबुलेंस (बोलेरो) ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रिश्ते में चचेरे भाई लगने वाले दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के समय बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

मऊ थाना अंतर्गत मोहनी गांव के सुजीत (18) व जितेंद्र जो रिश्ते में भाई लगते है। रैपुरा थाना अंतर्गत देवीपुर गांव गए थे। रविवार की दोपहर को बाइक से घर लौट रहे थे। जब दोनों झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के लालता रोड के तिराहे नहर के पास पहुंचे तो कर्वी की ओर से रही एक एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए रामनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां जितेंद्र को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सुजीत को इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे पर रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि एंबुलेंस प्राइवेट थी। चालक सहित एंबुलेंस को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें