पहाड़ी(चित्रकूट)। शराबी को शराब पीने से मना करना एक दंपति को महंगा पड़ गया। यह मामला पहाड़ी थाना अंतर्गत बूढ़ासेमरवार गांव का है। बूढासेमरवार निवासी महरी व पति बड़कू ने घर के सामने शराब पी रहे एक युवक को मना किया। विरोध में युवक ने लाठियों से महरी व ति को पीट दिया।
जिससे महरी के पेट में गंभीर चोट लग जाने से इलाज के लिए जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया। जहां से प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है। कोतवाल ने वीरेद्र त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है। (संवाद)