फोटो- 7- जिले में कोविड अस्पताल खोह का निरीक्षण करते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व अन्य । संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने मंगलवार को खोह स्थित कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में कर्मचारियों से बातचीत की। सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
यहां पर बने भवन में उन्होंने 100 बेड कोविड-19 हास्पिटल की व्यवस्था करने का निर्देश सदर एसडीएम रामप्रकाश को दिया। कहा कि 10 दिनो के अंदर तैयारी पूरी करें। इस दौरान प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. इम्तियाज अहमद आदि मौजूद रहे। इसके उपरांत आरके सिंह हास्पिटल रगौली का निरीक्षण किया। (संवाद)