चित्रकूट। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए जिले में 10 से 24 मार्च तक आयुष्मान भारत पखवारा मनाया जाएगा। इसके लिए घर-घर जाकर आशा, आंगनबाड़ी व आशा संगिनी कार्ड बनवाने के लिए जानकारी देने के साथ प्रेरित करेंगी।
ताकि पात्र लोगों को लाभ मिल सके। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि विभाग की ओर से 786662 के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। अब शत-प्रतिशत कार्ड बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। योजना के नोडल अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि अभियान 14 दिन तक शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा। (संवाद)