फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बिना प्लेटफार्म होलिका दहन से डामर पिघलने का खतरा

Sun, 01 Mar 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो न- 01सीकेटीपी 10 हाईवे पर डाकघर के पास सड़क पर सजाई गई होलिका। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। बिना प्लेटफार्म बनाए ही होलिका दहन होने से सड़कें बर्बाद हो जाएंगी। जिम्मेदारों ने सड़कों को होने वाले नुकसान को बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं। शहर में हाईवे समेत प्रमुख सड़कों पर ही होलिका के लिए लकड़ियां डाल दी हैं। जबकि आग से सड़कों का डामर पिघलता है। इससे सरकारी संपत्ति को नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन


शहर के डाक विभाग कार्यालय के ठीक सामने झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में होलिका का दहन कई साल से किया जा रहा है।इस साल भी यहां पर होली जलाने के लिए लकड़ियां डाली गई है। शहर के कामता प्रसाद, लालू गुप्ता ने बताया कि इस स्थान पर 50 साल से अधिक समय से होली जलाई जाती है। इस साल भी जलाने की तैयारी की जा रही है। होली जलाने के लिए पांच क्विंटल से अधिक लकड़ी डाली गई है। भैरो पागा मोहल्ले में बाइपास सड़क में भी होलिका दहन होता है।यहां भी कई साल से होली जलाई जाती है। इस स्थान पर भी देखा जा रहा है लकड़ी तो डाल दी गई लेकिन इस स्थान पर सड़क खराब नहीं हो इसके लिए इंतजाम नहीं किए गए। इसी तरह शंकर बाजार में कालीदेवी मंदिर के पास भी होलिका के लिए लकड़ियों का ढेर लगा दिया है।

फोटो न- 01सीकेटीपी 10 हाईवे पर डाकघर के पास सड़क पर सजाई गई होलिका। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें