फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरहार के देवारी व खोपा में गमगीन होली

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत व 15 के बीमार होने के मामले में शुक्रवार को फिर राहत भरी खबर आई। प्रयागराज में भर्ती बीमार ग्रामीण स्वस्थ होकर गांव लौट आए लेकिन गांव व उनके घरों में होली की रंगत नहीं दिखी।
विज्ञापन

खासकर देवारी व खोपा गांव में गमगीन होली रही। शनिवार को देवारी गांव निवासी रणविजय की सड़क हादसे में मौत के बाद माहौल और गमजदा रहा। तिरहार के खोपा, देवारी व भदेदू गांव में जहरीली शराब पीने से सात ग्रामीणों की मौत होने के बाद जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। गांव की परचून की दुकानों में छापामारी कर शराब की चेकिंग की जा रही है।
रविवार को सभी बीमार स्वस्थ होकर गांव लौटे हैं। फिलहाल एक की हालत में ज्यादा सुधार नहीं है लेकिन होली के पर्व हो देखते हुए परिजन उसे भी गांव ले आए हैं। इन तीनों गांव में रविवार को होली की रंगत नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें