फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर्व में प्रत्याशियों ने कोई कसर नहीं छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशियों ने होली के पर्व में मतदाताओं को लुभाने के लिए फाग के कार्यक्रम सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे, जिससे गांवों में होली के एक दिन पूर्व से ही धूम मची हुई है। कार्यक्रम का लुफ्त उठाने गए मतदाताओं को ठंडाई व भाग का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए ताल ठोक रहे संभावित प्रत्याशियों ने होली के पर्व में लुभाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, जिसमें गांवों में फाग कार्यक्रम का भी किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकार धूम मचा रहे हैं। कार्यक्रम का आनंद उठाने के लिए मतदाता भी पहुंचे। सबसे अधिक कार्यक्रम रामनगर ब्लाक क्षेत्र के गांवों में हुए। उधर, अबकी गांव के गरीबों के बच्चों को मुक्त में पिचकारी व रंग भी मिल गए। कई गांवों में संभावित प्रत्याशियों ने घर-घर पहुंचकर पिचकारियां व रंग बांटे। वहीं कुछ ने तो पापड़, चिप्स व मिठाई भी बांटी।
वहीं, होली के पर्व में कई गांवों में शराब पीने का प्रचलन है। बताया जा रहा कि गांवों में शराब पीने के लिए कुछ संभावित प्रत्याशियों ने रुपये बांटे है। उधर, राजापुर क्षेत्र मेें जहरीली शराब पीने से हुई मौतें की घटना से पुलिस सख्त है, जिसको देखते हुए शराब न बांटकर पैसे बांटा। हालांकि, किसी ग्रामीण ने इसकी पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें