फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स के परिजनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। वाराणसी में कार्यरत व मानिकपुर निवासी नर्स की सोमवार को हुए मौत के मामले में एंबुलेंस संचालक व अस्पताल स्टाफ की लापरवाही की जांच शुरू हो गई है। उधर, मृतका के परिजनों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। सभी परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर राहत की संास ली। मृतका का मानिकपुर में सावधानी के साथ परिजनों ने अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन

मानिकपुर के शिवनगर निवासी व्यापारी अरुण अग्रहरि की पुत्री पूजा की वाराणसी से लौटने पर तबीयत खराब थी। सोमवार को उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रास्ते में एंबुलेंस में उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने एंबुलेंस में ऑक्सीजन न होने, मानिकपुर व जिला अस्पताल के डाक्टर व स्टाफ द्वारा इलाज न करने का आरोप लगाया है। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच तीन सदस्यीय टीम कर रही है। जांच रिपोर्ट में किसी के दोषी होने पर विभागीय कार्रवाई होगी। उधर, मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मानिकपुर में मृत नर्स पूजा का अंतिम संस्कार बेहद सावधानी से कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदत्त पीपीई किट पहनकर लोगों ने शव को ले जाकर अंतिम संस्कार किया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्स के परिजनों का कोरोना संक्रमण का परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें