फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी अपना दल

Wed, 21 Dec 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
मुख्यालय के डाक बंगले से किसान कमेरा जागरण यात्रा को आगे बढ़ाती अपना दल की राष्ट्रीय महासचिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपना दल की किसान कमेरा जागरण यात्रा का बुधवार को कार्यकर्ताओें ने स्वागत किया। इस दौरान पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासचिव ने कहा कि यूपी का अगला विधानसभा चुनाव पार्टी अकेले लड़ेगी। वहीं केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को किसान व मजदूर विरोधी बताया।
विज्ञापन



   बुधवार को यात्रा के साथ चल रहीं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, महासचिव पल्लवी पटेल ने मुख्यालय के पटेल तिराहे पर सरदार बल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी किसानों के मुद्दे पर लडे़गी।

भाजपा की केंद्र सरकार ने 2014 चुनाव के दौरान जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। अभी तक किसान, मजदूर अपनी मेहनत की रकम पाने को भटक रहे हैं। प्रदेश की सपा सरकार ने भी किसान मजदूरों के हित की ठोस योजना नहीं बनाई है।
विज्ञापन


भाजपा जनता को गुमराह कर रही है।  वहीं अपना दल की किसान कमेरा जागरण यात्रा के दौरान जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान अपने एक दर्जन साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। उनके साथ किसान रक्षा दल के अमर सिंह जनार्दन सिंह व प्रेम सिंह भी अपना दल में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें