जानकीकुंड में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में चर्चा करते नेत्र विशेषज्ञ।
- फोटो : अमर उजाला
विजन 2020 द राइट टू साइट (देखने का अधिकार) विषय पर भारत सरकार ने सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के साथ मिलकर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया।
जानकीकुंड चिकित्सालय सभागार में आयोजित कार्यशाला में विजन 2020 द राइट टू साइट भारत सरकार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फ डीश्वर बाबू नुकेला, कर्नल डा. एम देश पांडेय, एचव्ही देसाई आई हास्पिटल पुणे, डा.आसिम सिल विवेकानंद मिशन आश्रम नेत्र निरामय निकेतन, कर्नल डा. यशपाल सिरोही सीतापुर आई हास्पिटल सहित अनेक फैकल्टी समेत 20 संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यशाला में नेत्र विशेषज्ञों ने आने वाले समय में लागत को सही ढंग से इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा मरीजों को बेहतर व सस्ती चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने पर चर्चा की। प्रमुख वक्ताओं ने सभी
अपने विजन 2020 के सहयोगी सदस्यों को भविष्य में कम से कम पैसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को चिकित्सीय सुविधा देने के गुण सिखाये। सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डा. बीके जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।