राजापुर। तहसील अंतर्गत तिरहार क्षेत्र के बेलास गांव में हुई हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में जिलाध्यक्ष बुद्धप्रकाश ने क्षेत्र में चरमराई विद्युत् व्यवस्था को लेकर रोष जताया।
जिला संयोजक सुनील मिश्रा ने कहा कि बेलास गांव से लेकर पूरे ग्रामीणों क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था चौपट है। बताया की यहां कई लोगों के घरों में ऐसे मीटर लगाए गए हैं, जहां विद्युत् आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने एसडीएम राहुल विश्वकर्मा से मिलकर बिजली समस्या के निस्तारण की बात कही।
इस दौरान पहाड़ी ब्लाक इकाई का गठन किया गया। मधूसूदन सिंह को ब्लाक अध्यक्ष व बलराज सिंह को संयोजक बनाया गया। जिलाध्यक्ष बुद्धप्रकाश सिंह ने कार्यकर्ताओं से गांवों मेें संगठन को मजबूत बनाने और ग्रामीणों को घरों में गाय पालने व पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा।
इस मौके पर जिला संगठन महामंत्री काशीराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, वेद प्रकाश मिश्र, मधुसूदन सिंह, बलराज सिंह, विकास सिंह, सुनीत सिंह, अजीत सिंह, रामविरंजन, ज्ञानेंद्र गौतम, जीतेंद्र निषाद व कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद