फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद को लेकर हाइवे जाम किया

Sat, 13 Jun 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
शोभा सिंह का पुरवा में रास्ते को लेकर विवाद उलझता जा रहा है। कथित तौर पर रास्ता बंद करने का विरोध करने वालों ने शनिवार को हाइवे पर जाम कर दिया।
विज्ञापन


एसडीएम रजनीश कुमार मिश्रा ने पहुंचकर लोगों को समझाया और साथ ही कागजात देखकर इस पर निर्णय देने की बात कही। गौरतलब है कि शोभासिंह का पुरवा में एक रास्ते को लेकर लोगों का विरोध है।

इनका कहना है कि पचास साल से इस पर उनका आना-जाना है, अब इस पर अवैध निर्माण कर लाल प्रताप सिंह इसे बंद कर रहा है। उधर, सिद्धपुर निवासी लाल प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी यह भूमिधरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे विकास प्राधिकरण से पास नक्शे पर निर्माण करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास जमीन के वैध कागजात हैं। अगर कोई अधिकारी लिखित से उनके निर्माण को अवैध बता दे तो वे स्थायी रूप से काम रुकवाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें