फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सीएम के काफिले के लिए 25 मिनट तक रोका हाईवे, जाम

Sun, 06 Sep 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो न- 06 सीकेटीपी 28 शहर के धनुष चौराहा पर बैरिकेडिंग से हाईवे पर रोका यातायात। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर सुरक्षा कारणों से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया। इससे करीब 25 मिनट तक लंबा जाम लगा, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रविवार को हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद कार से धर्मनगरी के लिए रवाना हुए। उनका काफिला धनुष चौराहे से होकर रामायण मेला परिसर जा रहा था।
पुलिस ने काफिले के पहुंचने से पहले ही सड़क पर बैरिकेडिंग लगा दी थी। इससे एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी जाम में फंसे रहे। काफिला गुजरने के बाद ही यातायात बहाल हो सका। (संवाद)
विज्ञापन

-
सीएम की एक झलक को हाईवे बना दर्शक दीर्घा
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक झलक के लिए शहर का हाईवे ही दर्शक दीर्घा बन गया। धनुष चौराहे से लेकर एनएच तक बस्ती के लोग, बच्चे-बुजुर्ग सड़क किनारे टकटकी लगाए खड़े रहे। काफिले की हर गाड़ी पर नजर, हर सायरन पर उत्सुकता।
आधे घंटे से धूप में खड़े महेश प्रसाद बोले कि बस एक बार देख लें, वही बहुत है। लवलेश पांडेय ने कहा कि अच्छा लगा कि सीएम बाढ़ पीड़ितों के लिए आए हैं। सीएम आए और चले गए पर उनकी झलक पाने की चाह में लोगों ने सड़क नहीं छोड़ी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें