फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: साल की सबसे ज्यादा बारिश सात घंटे में 68 एमएम पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही/मानिकपुर। जिले में मंगलवार की सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मंदाकिनी नदी व मानिकपुर क्षेत्र की बरदहा नदी सहित अन्य छोटी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। चित्रकूट मप्र क्षेत्र में नदी का पानी मुख्य सड़क तक आ गया। सीजन की सबसे अधिक बारिश एक दिन में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक 68 एमएम हुई है। जो इस साल का रिकार्ड है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को मूसलाधार बारिश सुबह नौ बजे से शुरू हुई जो शाम तक लगातार होती रही। इससे धर्मनगरी स्थित मंदाकिनी नदी सहित मानिकपुर क्षेत्र की बरदहा नदी व भरतकूप की बाणगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। दुकानदार अपना सामन लेकर घर चले हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान तैनात हो गए हैं। वही मानिकपुर के बरदहा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। इससे दस से अधिक गांवों का आपसी संपर्क कट गया है।
रानीपुर गांव के रोहित तिवारी ने बताया कि बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण क्षेत्र के गिदुरहा, हेला, बगदरी, कल्याणपुर, ऊंचाडीह आदि का संपर्क कट गया है। वही भरतकूप क्षेत्र की छोटी नदी बाणगंगा में भी जलस्तर बढ़ गया है। इससे यूपी-एमपी की सीमा जोड़ने वाला रास्ता बंद हो गया है। तुलसी गनींवा कृषि केंद्र मौसम वैज्ञानिक डा. अंकुश त्रिपाठी ने बताया कि इस साल की बारिश में एक दिन में मंगलवार को सबसे अधिक बारिश 68 एमएम हुई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग सहित गलियों में भर गया पानी
चित्रकूट। कर्वी पहाड़ी मार्ग ओवर ब्रिज के ऊपर भी पानी भरा रहा। कलक्ट्रेट रोड में कई स्थानों में पानी भरन से निकालना मुश्किल हो गया। रामनगर, मानिकपुर, पहाड़ी ब्लाक के कई गांवों की गलियों में जलभराव होने से निकालना मुश्किल हो गया। पहाड़ी ब्लाक के व्यवहारा गांव के राजेश सिंह ने बताया कि गांव की जलभराव हो गया है। मानिकपुर ब्लाक के रानीपुर गांव के राकेश कुमार ने बताया कि रास्ते में पानी भरने व कीचड़ होने से निकालना मुश्किल हो गया।

खेतों से पानी निकासी के लिए बनाए रास्ता
चित्रकूट। तुलसी गनीवा कृषि विभाग के वैज्ञानिक डा. अंकुश त्रिपाठी ने किसानों को सलाह दी है कि जिन खेतों मेंं दलहन, तिलहन की फसल लगी है। उन खेतों में पानी की निकासी के लिए किसान रास्ता बना दे। पानी को खेत में नहीं भरने दे। ज्वार, बाजारा की फसल के लिए यह पानी नुकसानदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें