फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों की ओट में सूरज की छुपा-छिपी से ठंड बढ़ी

Tue, 23 Dec 2014 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवें दिन भी ठंड और कोहरे की चादर छायी रही, जिससे सूर्य की तेज किरणें धूमिल सी रहीं। सूरज दिन भर बादलों की ओट में छुपा-छिपी खेलता रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान छह और सात डिग्री के बीच रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को भी धूप न निकलने से गलन बढ़ गई। जिससे लोगों रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी करने वालों को हुई। ठंड की वजह से किसी को काम नहीं मिला।  ट्रैफिक चौराहे के पास बैठे मजदूर देर शाम घर को खाली हाथ लौट आए।

रिक्शेवाले भी सवारियां तलाशते रहे लेकिन सन्नाटा होने की वजह से अलाव के पास खड़े रहे।  शिवरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार, वहां अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन


अमित गुप्ता, देव यादव, शंकर कुशवाहा, शिवनारायण गुप्ता ने प्रशासन से शिवरामपुर चौराहे, स्टेशन रोड सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है।

मानिकपुर विधायक चंद्रभान सिंह ने ठंड से मरने वालों के परिजनों को ढांढस बंधाया और शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासन से प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें