फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना प्रभावित होने पर अधिवक्ताओं को दी जाए आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बार एसोसिएशन अधिवक्ता संघ मऊ के अधिवक्ताओं ने कोरोना वायरस से प्रभावित होने पर अधिवक्ताओं के परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहायता सहित अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि अधिवक्ता अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे है। यदि किसी अधिवक्ता की मृत्यु महामारी के कारण हो जाती है तो उसके परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। उसके परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी पद पर नौकरी दी जाए। तहसील स्तर पर स्थित कार्यरत न्यायालयों में कार्य करने के लिए प्रत्येक अधिवक्ता क ो लैपटाप दिए जाए। ताकि वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जानकारी दी जा सके। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बालेंदु शेष द्विवेदी सहित अधिवक्ता रतन लाल सिंह, उदित नारायण सिंह, धर्मनारायण त्रिपाठी, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें