फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: फिर बढ़ी गर्मी, 12 व 13 को आंधी-बारिश के आसार

Mon, 11 May 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 10 सीकेटीपी 32 नई बाजार में वॉटर कूलर से प्यास बुझाता नागरिक। संवाद - फोटो : स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी देते चिकित्सक।
विज्ञापन
चित्रकूट। बारिश के बाद एक बार फिर तेज धूप और बढ़ती गर्मी ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आगामी 12 और 13 मई को आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन



पिछले सप्ताह हुई बारिश से कुछ दिन गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब एक दफा फिर सूर्य देव तल्ख होने लगे हैं। इससे पारा फिर से शीर्ष पर चढ़ने लगा है। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है।



तापमान में वृद्धि होने से सड़कों पर राहगीर हैंडपंपों से पानी पीकर प्यास बुझाते दिख रहे हैं। तरौहा मोहल्ला निवासी राजकुमार गौतम ने बताया कि अप्रैल में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था, जिससे बाहर निकलना मुश्किल था। बारिश से कुछ दिन राहत मिली थी लेकिन अब गर्मी फिर बढ़ गई है।
विज्ञापन




फल विक्रेता श्याम लाल ने कहा कि अधिक तापमान के कारण फल जल्दी खराब होते हैं और सड़क किनारे बेचना मुश्किल होता है। कपड़ा व्यवसायी बाल कृष्ण जैन के अनुसार, गर्मी बढ़ने से ग्राहकों की संख्या में कमी आती है, जिससे कारोबार प्रभावित होता है।



कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक मनोज शर्मा ने बताया कि बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब फिर से तापमान बढ़ने लगा है। इससे लोग गर्मी से परेशान हैं। बताया कि 12 और 13 मई को एक बार फिर आंधी आने की संभावना है। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें