चित्रकूट। गल्ला मंडी कर्वी में पल्लेदारों और बैलगाड़ी वालों के काम न करने के कारण व्यापार बंद करने की घोषणा की गई है। यह निर्णय व्यापारियों की एक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष शिव मंगल सिंह ने की। व्यापारियों ने घोषणा की कि जब तक पल्लेदार और बैलगाड़ी वाले काम पर नहीं लौटते, मंडी में कामकाज ठप रहेगा। इस बंदी से अनाज की खरीद-बिक्री प्रभावित होगी। महामंत्री गुलाब गुप्ता, उपाध्यक्ष श्यामलाल सिंह और कोषाध्यक्ष राम निहोरे भी उपस्थित थे। अनिल अग्रहरि, शिवकरण अग्रहरि, सूर्य प्रकाश गुप्ता, आनंद अग्रवाल, रामजी गुप्ता, गिरजा सिंह, पवनेश केसरवानी समेत अन्य व्यापारी भी बैठक में शामिल रहे।