चित्रकूट। गर्मी का सितम और बढ़ गया है। बुधवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। चिलचिलाती धूप में लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।
तेज धूप के कारण बुधवार की दोपहर शहर के मुख्य बाजारों व सड़कों व सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा रहा। जरूरी काम होने पर घर से बाहर निकलते हैं। कई लोग पानी की बोतल साथ लेकर घर से निकले। दूसरी ओर भीषण गर्मी में पशु पक्षी भी बेहाल है। तेज गर्मी के कारण कई स्कूल बंद हो गए हैं। अभिभावक भी गर्मी को देखते हुए घरो बच्चों को निकलने नहीं दे रहे हैं। नगर पालिका द्वारा शहर के विभिन्न स स्थानों में पेयजल की व्यवस्था की है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान है।
सीएमएस डाॅ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी में अधिक से अधिक पानी पीएं। धूप में निकलने से बचें। जिला अस्पताल में लू से प्रभावित मरीजों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कृषि वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।