फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 28 चौकियाें में बंटी स्वास्थ्य टीमें, ब्लीचिंग का कराया छिड़काव

Wed, 02 Sep 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अत्यधिक वर्षा के चलते बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य टीमें पहुंचीं और लोगों की जांच कर दवाएं बांटीं। कई स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बाढ़ से पूर्व व पश्चात होने वाले रोगों से बचाव की पूरी तैयारी है। पहाड़ी में 6, रामनगर में 3, मऊ में 15 और मानिकपुर में 4 कुल 28 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। प्रत्येक चौकी में एक चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय और आशा तैनात हैं। चौकियों पर दवाइयां, ओआरएस पैकेट, क्लोरीन गोलियां और ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध है।
जिला ड्रग वेयरहाउस में 4764 रेबीज वैक्सीन, 4119 एंटी स्नेक वेनम, 219480 ओआरएस पैकेट और 1250 किलो ब्लीचिंग पाउडर का स्टॉक है। आपात स्थिति के लिए 108 व 102 की कुल 29 एंबुलेंस तैनात हैं। आशा कार्यकर्ता द्वारा रोजाना क्लोरीन गोलियां और ओआरएस पैकेट बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं। चौरा गांव में स्वास्थ्य टीम ने करीब 150 लोगों की जांच की और 80 लोगों को दवाएं दीं। अधिकांश में खांसी, जुकाम, बुखार और खुजली की शिकायत मिली। पहाड़ी ब्लॉक के ग्राम अरछा बरेठी (बेहनन पुरवा) में डॉ. उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में 15 परिवारों के करीब 110 विस्थापित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं।
प्रधान के सहयोग से लंच पैकेट भी बांटे गए। तरौंहा गांव में दो एंबुलेंस से डॉक्टरों की टीम पहुंची और करीब 150 लोगों की जांच कर दवाएं दीं। इसी तरह रामघाट, सरधुवा, मानिकपुर में चार और मऊ में दो स्थानों पर टीमें पहुंचीं और लोगों की जांच कर दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें