फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख की वैक्सीन बर्बाद होने से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ऑनलाइन निगरानी से जिले में 15 लाख रुपये की वैक्सीन खराब होने से बच गई। लाक डाउन में टीकाकरण रोक दिया गया था। खपत कम और भंडारण अधिक होने से वैक्सीन बचाने की चुनौती थी। ईवीन ऐप के जरिए इसे अनुपयोगी होने से बचा लिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश पहाड़ी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डीप फ्रीजर हैं। इनमें वैक्सीन सुरक्षित रहती है। इसकी ऑनलाइन निगरानी की जाती है। कोल्ड चेन प्वाइंट में वैक्सीन खराब न हो, इसके लिए वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर नियुक्त हैं।
कोल्ड चैन मैनेजर इविन इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क एप के जरिए इसकी गतिविधि पर निगरानी रखते हैं। इस एप से जोड़ने के लिए डीप फ्रीजर में डिवाइस के साथ सेंसर लगे हैं। उन्होंने बताया कि वैक्सीन का प्रयोग कम और भंडारण अधिक होने से सुरक्षित रखना चुनौती थी। इस ऐप के जरिए 15 लाख वैक्सीन को अनुपयोगी होने से बचा लिया गया।
विज्ञापन

जिले में 31 डीप फ्रीजर : वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर कुसुम श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 31 डीप फ्रीजर हैं। वैक्सीन सुरक्षित रखने के लिए प्लस टू से प्लस एट तापमान सामान्य होता है। सामान्य तापमान में अंतर आते ही लाल रंग दिखने लगता है। यह कोल्ड चेन के खतरे को प्रदर्शित करता है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के निर्देशन में सीएचसी राजापुर, मऊ पहाड़ी, मानिकपुर, सरैया, बरद्वारा व सरधुवा में रखी गई 15 लाख की वैक्सीन को अनुपयोगी होने से बचा लिया गया। इसमें बीसीजी बीपेंटावेलेंट डीपीटी एमआर रोटा वैक्सीन और टीडी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें