फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से लौटे युवक का नहीं हुआ परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर थानाक्षेत्र निवासी एक युवक कुछ दिन पहले अमेरिका से लौटा है, लेकिन अभी तक उसका स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हुआ है। आसपास के लोगों ने थाने में इसकी सूचना भी दी है। इस मामले में सीओ विज्येंद्र द्विवेदी ने बताया इसकी जानकारी की जा रही है। इस संबध में नोडल अधिक ारी डा.वीके सिंहा ने बताया कि वह इस संबध में कुछ नहीं बता सकते। इसके बाद सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि इस प्रकरण की जानकारी नहीं थी। संबधित सीएचसी प्रभारी व पुलिस की मदद से पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंचे कालूपुर गांव के एक युवक ने खुद की जांच कराने को कहा। इससे मौजूद स्टाफ आदि में हड़कंप मच गया। जब तक स्टाफ इस युवक के पास पहुंचा वह अस्पताल से बाहर निकल गया। इसके बाद इस युवक ने खुद ही बाहर मौजूद कुछ लोगों से कहा उसने झूठ बोला था।
वह बस वैसे ही बोल दिया था। इसी क्रम में ललितपुर से लौटे एक युवक के कोराना वायरस से पीड़ित होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा रहा। सीएमओ ने बताया कि इस सूचना पर जांच की गई। यह युवक सिर दर्द की बीमारी से पीड़ित था। उसे ललितपुर में चक्कर आया था। वह चित्रकूट का रहने वाला है। परिजन उसे पूरा चेकअप के बाद यहां लाए हैं। वह कोरोना वायरस से पीड़ित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें