फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानी रखें पुलिसकर्मी न फैले अफवाह

विज्ञापन
फोटो- 11- पुलिस अधीक्षक कार्यालय में थाना व चौकी प्रभारियों को जानकारी देते अपरएसपी बलवंत चौधरी - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। अपर एसपी बलवंत चौधरी एवं अपर सीएमओ डॉ वीके सिंहा की अध्यक्षता में बुधवार को कोरोना संबंधी जागरूकता संगोष्ठी हुई। इसमें बताया कि मास्क का प्रयोग करें और फरियादियों से बात करते हुए उचित दूरी बना कर रखें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को गोष्ठी में एएसपी ने बताया कि हाथ न मिलाएं, नमस्कार करेें। अपने साथ में सेनेटाइजर अवश्य रखें तथा घर जाने पर हाथों को साबुन से धोएं। थाना क्षेत्र में विदेश से आने वाले व्यक्तियों की सूचना कंट्रोल रूम के अवश्य दें। डॉ वीके सिंहा ने बताया कि भीड़ में जाने से बचे। मास्क का प्रयोग अवश्य करें। हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धुले तथा आसपास सफ ाई रखें। जिला चिकित्सालय में अलग वार्ड (आइसोलेशन वार्ड) बनाया गया है।
शहरी स्वास्थ्य केंद्र में कंट्रोल रूम बनाया गया है। अफ वाहों पर ध्यान न दें। साधारण खांसी, बुखार, जुकाम कोरोना के लक्षण नहीं है। संगोष्ठी में पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगणों को कोरोना वायरस से संबंधित जागरुकता पंफ्लेट बांटे। संगोष्ठी में मऊ क्षेत्राधिकारी विजयेंद्र द्विवेदी, नगर क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार यादव, सुमेर सिंह प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक सुरेश कुमार सोशल मीडिया सेल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, आलोक सिंह प्रधान लिपिक, शिवबदन सिंह वाचक एसपी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें