चित्रकूट। बरगढ़ थाना क्षेत्र के कटैया डांडी के पास रविवार को रेलवे ट्रैक सिर कटा एक युवक का शव मिला। मृतक के जेब में मानिकपुर से मऊ जिले का टिकट मिला है। रेलवे के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी है।
बरगढ़ रेलवे स्टेशन मास्टर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह एक मालगाड़ी के चालक ने सूचना दी कि कटैया डांडी के पास एक सिर व शरीर अलग-अलग कटे पड़े हैं। मौके पर कर्मचारी पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी राधेश्याम सिंह ने बताया कि रेलवे के प्वाइंटसमैन ने शव मिलने की सूचना दी है। मौके पर पहुंचे और शव की तलाशी ली, जेब में मानिकपुर जंक्शन से मऊ जिले के रेलवे स्टेशन का सामान्य टिकट मिला है। 120 रुपये थे। अन्य कोई सामग्री नहीं थी। देखने से लगता है कि युवक ट्रेन के दरवाजे पर बैठा रहा होगा और नीचे गिर कर कट गया है। शव के पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)