फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अनैतिक संबंध बनाने का बना रहा था दबाव

Mon, 22 Jun 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में घर के अंदर आग लगाने से महिला की हुई संदिग्ध हालात मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में महिला के भाई ने अपनी बहनोई पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि बहनोई बहन से एक युवक से अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। ऐसा न करने पर उसने उसे जलाकर मार डाला है।
विज्ञापन



पचोखर निवासी सुमित्रा (38 )की मौत शनिवार को आग लगाने से संदिग्ध हालात से हो गई थी। दूसरे दिन उसके मायके छतरपुर से परिवार के लोग आए। महिला के भाई लवलेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन पर जीजा राकेश उपाध्याय एक युवक से अनैतिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। मना करने पर उसके साथ आए दिन मारपीट करता था।



घर की जमीन तक बेच डाली थी। कहीं काम करने के लिए नहीं जाता था। उसी ने उसकी बहन को जलाकर मार डाला है। इस मामले में उसने थाने में तहरीर दी, वहीं पति राकेश उपाध्याय कहना कि लगाए जा रहे आरोप सही नहीं हैं। थाना प्रभारी शशिकांत राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें