फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कपड़े उतार कर पत्नी व बेटी के सामने नाचा, विरोध पर पीटा

Mon, 15 Dec 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक अपनी पत्नी व बेटी के सामने कपड़े उतार कर नाच रहा था, मना करने पर पत्नी व बेटी की कमरे में बंद कर पिटाई की। इससे दोनों घायल हो गई। पत्नी ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका पति शुक्रवार की सुबह घर में ही उसके व बेटी के सामने कपड़े उतार कर नाचने लगा। उसके मना किया तो दोनों को कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इससे उसके दाहिने हाथ व कंधे की हड्डी टूट गई। उसने आरोप लगाया कि पति अक्सर ऐसी हरकत करता है, समाज में बदनामी के डर से वह शिकायत नहीं करती थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है। घटना के बाद से वह घर से भाग गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें