चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा महापात्र मोहल्ले में पति की निर्मम हत्या कर प्रेमी ममेरे भाई के साथ फरार पत्नी की तलाश पुलिस की दो टीमें कर रहीं हैं। कई स्थानों पर पुलिस टीम ने छापेमारी लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।
शहर के तरौंहा में वाहन चालक होरीलाल निषाद की उसकी ही पत्नी बुधनिया उर्फ पूजा ने अपने प्रेमी ममेरे भाई के साथ मिलकर निर्ममता से हत्या कर दी है। जिसमें दोनों के खिलाफ कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। रविवार को अपर एसपी शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपियों की कुछ लोकेशन मिल रही है। जल्द ही दोनों को पकड़ा जाएगा। शनिवार की रात से लेकर रविवार तक कई संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई है लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। उधर, तरौंहा में मृतक होरीलाल का अंतिम संस्कार होने के बाद पूरे मोहल्ले में शोक व्याप्त है। मृतक की वृद्ध मां सहोदिया देवी का रो रोकर हाल बुरा है।