फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना-गुड़ खाकर काबू में आया पूर्व विधायक का हाथी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर(चित्रकूट)। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल की हाथी को आखिरकार महावतों की मदद से वन विभाग की टीम ने काबू कर लिया उसे गन्ना और गुड़ खिलाया गया और कौबरा गांव के बेशाह जंगल में ही बांध दिया गया है। हाथी का इलाज करने के लिए वन विभाग ने मथुरा से टीम बुलाई है। इलाज के बाद ही हाथी पूरी तरह स्वस्थ्य हो पाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल का हाथी (जय सिंह) मानिकपुर क्षेत्र के कौबरा गांव में महावत मुट्टन यादव की देखरेख में रहता था। रविवार अचानक हाथी बिगड़ गया और अपनी जंजीर और सकरा तोड़कर इधर-उधर भागने और उत्पात मचाने लगा। कई घर, खंभे व पेड़ तोड़ दिए। सूचना पर पूर्व विधायक वीर सिंह मौके पर गये स्थिति अनियंत्रित देख उन्होंने मामले की जानकारी जिलाधिकारी और डीएफ ओ को दी। कुछ ही देर में वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इधर उधर से घेरकर हाथी को कौबरा गांव के जंगल की ओर भेज दिया गया। सोमवार क्षेत्र के कई महावतों को लेकर कौबरा गांव पहुंचे।
वहीं वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक झांसी पीटी सिंह, डीएफओ कैलाश प्रकाश, एसडीएफओ आरके दीक्षित, मानिकपुर रेंजर प्रकाश सोनकर, बरगढ़ रेंजर राजीव श्रीवास, रैपुरा रेंजर आरपी शुक्ला समेत मानिकपुर, बरगढ़ और रैपुरा की वन विभाग टीम मौके पर मौजूद रही । वन विभाग की टीम ने महावतों की मदद से बिगड़े हाथी को गुड़ और गन्ना खिलवाया। इसके बाद जंगल में ही उसे जंजीर से बांध दिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथी के इलाज के लिए मथुरा से टीम बुलाई गई है। सोमवार की शाम को ही टीम मौके पर पहुंच जाएगी। उधर अनियंत्रित हो गए हाथी के बंध जाने से वन विभाग टीम और पूर्व विधायक ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें