भौंरी(चित्रकूट) (ब्यूरो)। कस्बे में हुए दो दिवसीय दंगल के दूसरे दिन 10 कुश्ती हुई। जिसमें विभिन्न जिले के पहलवानों ने दांवपेच दिखकर अपने प्रतिद्धंदी पहलवानों को पटकनी दी। दंगल के अंतिम दिन शुक्रवार को पहली कुश्ती महिला पहलवालों के बीच हुई। जिसमें दिल्ली की रूबी व हरियाणा की पायल के बीच कुश्ती हुई।
जिसमें हरियाणा की पायल जीती। इसके बाद राजन फतेहपुर व बनारस अच्छे लाल के बीच कुश्ती हुई। जिसमें बनास के पहलवान की जीत हुई। गौतम पानीपत व संदीप हरियाणा के बीच हुई कुश्ती में हरियाणा के पहलवान ने पटकनी दी। हरियाणा की कोमल व दिल्ल्ी की गोपी के बीच कुश्ती हुई जिसमें गोपी जीती। भौरी गांव के अमित व अनिल के बीच हुए कुश्ती में अनिल की जीत हुई।
इसी तरह से बड़ी कुश्ती अशोक फौजी हरियाणा व योगी कुरूक्षेत्र के बीच हुई। जिसमें अशोक फौजी ने कुश्ती जीती। जिसको विशेष पुरस्कार एक लाख का दिया गया। इस मौके पर सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, विधायक आर के सिंह पटेल, भौरी के प्रधान पति मनीष मिश्रा, बद्री प्रसाद त्रिपाठी व पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।