फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जनपद इकाई का गुरुवार को शपथ ग्रहण एवं मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम नगर के एलआईसी तिराहे पर स्थित होटल में हुआ। जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी का किसी भी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता और युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंकित केसरवानी बनाए गए हैं। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, प्रदेश मंत्री ओम केसरवानी, मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रसाद मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष के रूप में राजीव अग्रवाल, जिला महामंत्री गुलाब गुप्ता, सुनील द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप केसरवानी, रामबाबू गुप्ता, जिला मंत्री शैलेंद्र केसरी, ऋषि आर्य, महेश जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष अंकित केसरवानी, जिला संयुक्त मंत्री शिवमंगल सिंह, आईटी मंच अध्यक्ष मलय वर्मा ने शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें