फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पिकअप ने पीआरवी में मारी टक्कर चालक सहित चार सिपाही घायल

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के नांदिन कुर्मियान गांव के पास बुधवार की रात आम से लदी पिकअप ने पब्लिक रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) में टक्कर मार दी। इससे चालक सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। हेड कांस्टेबल की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पीआरवी में तैनात हेड कांस्टेबल शफीक अहमद ने बताया कि वह हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, कांस्टेबल पीयूष राय और चालक ओमप्रकाश के साथ रात में अपने प्वाइंट नांदिन कुर्मियान के पास खड़े थे। तभी प्रतापगढ़ जिले के कुंडा से आम लादकर आ रही पिकअप ने पीआरवी में टक्कर मार दी। इससे वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सभी को मामूली रूप से चोटें आई हैं। पिकअप में चालक सहित दो लोग थे। जो अंधेरे में भाग गए हैं।
थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पिकअप ने पीआरवी में टक्कर मार दी थी। पिकअप के नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक और उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें