चित्रकूट। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में सदर ब्लाक के नवनिर्वाचित प्रधानों के साथ की बैठक की। उन्होंने ग्राम प्रधान को सबसे पहले वैक्सीनेशन कराए जाने के लिए सलाह दिए उसके बाद वह गांव में रह रहे लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा। हर सप्ताह फागिंग कराने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने रौली कल्याणपुर के नरेंद्र कुमार से साफ. सफाई की जानकारी ली। इसी प्रकार बीडीओ राजेश नायक, गिरीश कुमार अभियंता श्यामसुंदर से जानकारी ली। कहा कि जो भी मैसेज हो उसे व्हाटसअप ग्रुप में भेजें। उन्होंने कहा कि हर गांव में एक हजार आबादी पर एक आशा होती है जिसके पास मोबाइल ग्रुप में जोड़ दिया जाए । प्रधान को पता होनी चाहिए कि कौन व्यक्ति बीमार है यह प्रधान का कार्य है जो उसको देखें। निगरानी समिति को रोज बैठक होनी चाहिए दवाओं का वितरण तथा साफ. सफाई की जानकारी लें वैक्सीनेशन के बारे में उन्होंने बताया कि उसे तेजी से कराया जाए तथा अन्य लोगों को भ्रम को दूर कराया जाए।
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि साफ सफाई न्याय पंचायत में होनी चाहिए तथा कूड़े एवं मलबे को गांव से निकालने के लिए ट्रैक्टर ट्राली आदि की व्यवस्था करके बाहर निकाला जाए। मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनोद कुमार यादव एसडीएम कर्वी रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।