फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: धर्मनगरी में सुबह से शाम तक गूंजा हर हर महादेव

विज्ञापन
मंदिर में पूजा करने उमड़े श्रद्धालु।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर/पहाड़ी/सरैंया/मऊ। महाशिवरात्रि पर धर्मनगरी में सुबह से लेकर शाम तक हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। सुबह चार बजे से ही मंदाकिनी में डुबकी लगाकर भगवान शिविर का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान कामदनाथ के दर्शन किए और कामदगिरि की परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन

रामघाट स्थित मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। हर तरफ हर-हर महादेव और बम बोल बम की गूंज सुनाई दे रही थी। प्रयागराज में महाकुंभ के चलते कई प्रदेशों से श्रद्धालु मंदाकिनी में डुबकी लगाने आए। पहाड़ी कस्बे के पालेश्ववर नाथ मंदिर में भी भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया। भरतकूप क्षेत्र स्थित मड़फा मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा की। मंदिर में भजन कीर्तन का भी आयोजन हुआ। मानिकपुर क्षेत्र के चर स्थित सोमनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। मऊ के ऋषियन आश्रम व राजापुर के शिवमंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ी। कोठी तालाब स्थित शिव मंदिर में भक्तों ने दर्शन किए।


धूमधाम से निकाली बरात
धर्मनगरी के मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकाली गई। मंदिर में चार प्रहार की भव्य आरती की गई। भजन कीर्तन का भी आयोजन किया। मंदिर के मुख्य पुजारी विपिन महाराज व प्रदीप दास ने महाशिवरात्रि पर्व का महत्व बताया। समाज सेवी अजीत सिंह भी मौजूद रहे। उधर, शहर के धतुरहा चौराहा में भी महाशिवरात्रि पर कलाकारों ने नृत्य के साथ ही भजन प्रस्तुत किया। शिव बारात भी धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन


कई स्थानों में भंडारे का आयोजन
महाशिवरात्रि पर कई जगह भंडारे का आयोजन हुआ। ठंडाई भी समाजसेवियों ने पिलाई। बरहा के हनुमान मंदिर के पास आचार्य विपिन विराट महाराज ने भंडारा किया। शहर के कोठी तालाब के पास समाजसेवी महेश जायसवाल, अतुल अग्रहरि, शंकर दास के सहयोग भंडारा हुआ। सिविल लाइन में भोला प्रसाद, नारायण केशरवानी, राजकुमार वर्मा, दीपक, शिवम कामता,लकी आदि ने भंडारा किया। व्यापारी विष्णु गुप्ता, मनोज वर्मा, राहुल गुप्ता, शैलेंद्र, महेश केशरी, सुरेश केसरी के सहयोग से लोगों को ठंडाई पिलाई गई। रोडवेज बस स्टैंड में समाज सेवी रामबाबू गुप्ता व शन ग्रुप की तरफ से बब्बू गुप्ता ने श्रद्धालुओं को भोजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें