फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मागांधी की पुण्यतिथि पर सभी ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
फोटो नंबर- 14- फोटो फीचर- चित्रकूट। कलक्टेट सभागार में जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर डी? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रविवार को कलक्ट्रेट परिसर मेें महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिलाधिकारी शुभांत कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) वंदना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एएसपी शैलेंद्र राय व सीओ हर्ष पांडेय की मौजूदगी में शहीद दिवस मनाया गया। जिसमें सभी पुलिस अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं राजापुर, मऊ व मानिकपुर की तहसील कार्यालय व पुलिस थाना चौकी में भी कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

राजापुर/मानिकपुर/मऊ संवाद के अनुसार, राजनीतिक दलों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में कार्यक्रम किया। भाजपा पदाधिकारियों ने कपसेठी गांव शक्ति केंद्र में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष लवलेश निषाद, जिला सह मीडिया प्रभारी संजय पांडेय आदि मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनुज यादव की मौजूदगी में सपाइयों ने राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में उनके किए गए कार्यों की सराहना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, शिवगुलाम वर्मा, चुनवाद प्रसाद यादव, चंद्रमणि त्रिपाठी, अवधेश करवरिया, नीरू गुप्ता, सविता पाल, भाजपा ने शक्ति केंद्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया। सर्वोदय सेवा आश्रम ने मंदाकिनी नदी के पुल घाट व लोकनिर्माण विभाग परिसर पर श्रद्धांजलि दी। सर्वोदय सेवा आश्रम केे निदेशक अभिमन्यु सिंह व समाज सेवी आलोक द्विवेदी ने कहा कि जब महात्मा गांधी चित्रकूट आए थे तो वह रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित लोक निर्माण विभाग के भवन में रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें