जिला अस्पताल में मरीजों से जानकारी लेते सदर एसडीएम नरेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। उप जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने जिला चिकित्सालय का गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से सुविधाओं के बारे में जानकारी की। निरीक्षण में सीएमएस समेत कई डॉक्टरों व कर्मचारी गैर हाजिर मिले।
उप जिलधिकारी ने जिला चिकित्सालय के निरीक्षण में सभी वार्डो में का निरीक्षण किया। मरीजों से होने वाली दवा व मिलने वाली दवाओं के बारे में जानकारी की। ज्ञात हो कि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था कि चिकित्सालय में कार्य करने वाले कुछ कर्मचारी अस्पताल से गायब रहते है।जिसको देखते हुए यह निरीक्षण किया गया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सुबह लगभग 9 बजकर 50 मिनट पर निरीक्षण के दौरान सीएमएस समेत चार डाक्टर व आधा दर्जन कर्मचारी गैरहाजिर थे। जिसकी रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।