फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच जाने की मानसिकता को बदलें

Wed, 12 Apr 2017 11:48 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
प्रशिक्षण में जानकारीदेती डीएम मोनिका रानी व मौजूद प्रशिक्षणार्थी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चित्रकूट। शौचालय बनवाने के लिए चल रही कार्यशाला में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने प्रधान, सचिवों व राजमिस्त्रियों को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि 31 दिसम्बर तक निर्धारित किए गये सभी शौचालय बनाएं।
विज्ञापन


जिससे सभी गांव में खुले में शौच क्रिया पर रोक लगाई जा सके और स्वच्छता को बढ़ावा मिले। उन्होंने गांववासियों से कहा कि खुले में शौच जाने की मानसिकता बदले तभी तरक्की होगी।
   पंचायती राज विभाग व वाटर एड अभियान के संयुक्त तत्वावधान में शहर के मंदाकिनी अतिथि गृह कालूपुर में चल रही कार्यशाला की

अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शौचालय बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका राजमिस्त्री की है। 31 दिसम्बर तक ग्रामीणों को खुले में शौचक्रिया करने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में शौचालय बनेंगे। इस अभियान में सबसे पहले राजस्व ग्राम व मजरे से शुरुआत की जाएगी जिसमें 10-10 मिस्त्री लगाकर कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी  राम पाल सिंह,सहायक विकास अधिकारी रमेश चंद्र गुप्ता, मानिकपुर डॉ. अवधेश सिंह, अभियान संस्था के  अशोक कुमार, ममता वर्मा, सुशील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें