फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पलटा टेंपो, युवक की मौत

विज्ञापन
हाईवे पर पलटा टेंपो। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
बरगढ़(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत बरगढ़ रोड पर कलचिहा गांव के पास बुधवार दोपहर अनियंत्रित टेंपो पलट गया। युवक की मौत हो गई। पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। यह इलाज कराकर घर चले गए। टेंपो चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

बुधवार को हाईवे पर बरगढ़ रोड से सवारियां लेकर टेंपो बरगढ़ कस्बा जा रहा था। कलचिहा गांव के पास मिट्टी पड़ी होने से टेंपो अनियंत्रित हो कर हाईवे किनारे पलट गया। मौके पर मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चौखंडी रामबाग निवासी साधू (45) की मौत हो गई। पांच लोग मामूली रूप से घायल हुए। यह प्राइवेट डॉक्टर से इलाज कराकर घर चले गए। मौके से टेंपो चालक भाग गया।
थानाध्यक्ष बरगढ़ रवि प्रकाश ने बताया कि मृतक मऊ थाना क्षेत्र के मंडौर गांव में रिश्तेदारी में गया था। वहां से घर जा रहा था। युवक के साथ पांच साल का बच्चा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें