फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: स्टेडियम में शुरु हुआ जिम, जल्द बनेगा स्वीमिंग पुल

Fri, 10 Nov 2023 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला स्पोर्टस स्टेडियम में जिम का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों ने किया। इस दौरान प्रयागराज से आए कलाकारों ने अपनी मूंछों में मोमबत्ती बांधकर शानदार प्रदर्शन किया। जिम का निर्माण जिला पंचायत ने 36 लाख 72 हजार रुपये की लागत से कराया है। साथ ही सात लाख की लागत से सड़क का निर्माण भी चल रहा है।
विज्ञापन

सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि खेलेगा भारत तो स्वस्थ रहेगा भारत को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार खेल और युवाओं के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है। डीएम अभिषेक आनंद ने कहा कि जनपद का गौरवशाली समय है। यहां पर बैडमिंटन व अन्य खेलों की शुरुआत हो गई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि सभी के सहयोग से यह संभव हुआ है। खिलाड़ी जनपद का नाम रौशन करें। डीएम के प्रयास से एक करोड़ 99 लाख का स्विमिंग पूल का प्रस्ताव भी शासन से पास हो गया है।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार, विवेक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, डॉ. सुधीर अग्रवाल, अपर मुख्या अधिकारी जिला पंचायत सुधीर कुमार, बंदोबस्त अधिकारी मनोहर लाल धर्मान व खेल प्रशिक्षक सहित खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें