लखनऊ के खिलाड़ियों से हाथ मिलाते भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय।
- फोटो : अमर उजाला
सुभाष चैलेंज कप के ग्रुप डी मुकाबले में शुक्रवार को ग्वालियर व लखनऊ के बीच मैच खेला गया। जिसमें ग्वालियर की टीम ने उलटफेर करते हुए लखनऊ को 92 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल मेें प्रवेश कर लिया।
शहर के स्टेडियम में खेले जा रहे अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में लखनऊ की टीम ने टास जीतकर ग्वालियर की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जिसमें ग्वालियर की टीम ने 25 ओवर मेें 185 रन बनाए। टीम के लिए शिवम ने 43 रन, कौशल ने 34 रन, कपिल ने 16 रनों की पारी खेली। लखनऊ के गेंदबाज दीपतेश ने चार और नवीन ने तीन विकेट लिए।
जवाब में लखनऊ की पूरी टीम 19 ओवर में 93 रन पर आल आउट हो गयी। जिसमें नवीन ने 20 रन, दिपतेश ने 17 रन बनाए। ग्वालियर के गेंदबाज परविंदर ने 6 विकेट लिए। उन्हें मैन आफ द मैच चुना। इस मौके पर भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रवि कुमार, जय विजय सिंह, पंकज अग्रवाल, राकेश मिश्रा, आलोक यादव, हैदर, चुन्नू, इरफान व लोकेश आदि मौजूद रहे। शनिवार को गोरखपुर और मेजबान सुभाष क्लब के बीच मैच होगा।